काम शक्ति वर्धक “प्याज छुहारा पाक”
औरत मर्द दोनों खा सकते है।
सफेद प्याज आप अपनी जरूरत अनुसार लें । जितने प्याज हो उतने ही छुहारे लें । प्याज का छिलका उतारकर उनमें आप छेद करें या चाकू से छोटे-2 कट लगा दें। ऐसे ही छुहारों को चीरा देकर बीज निकाल दें। फिर आप इन प्याजों और छुहारों को कांच के मर्तबान में डालकर , ऊपर से छोटी मक्खी का शहद इतना डालें कि यह प्याज और छुहारों से दो अंगुल ऊपर रहे। फिर मर्तबान को आप गेहूं के बीच चालिस दिन के लिए दबा दें । चालिस दिन के बाद आप इसे निकाल कर खाने के लिए एक प्याज , एक छुहारा रोज निकाल कर खाएं ।
आधे घंटे बाद आप अच्छा केसर डालकर उबाला हुआ मिश्री या देशी खांड युक्त दूध पी सकते हैं ।
यह पाक आपके अंदर बल , वीर्य , कामशक्ति की वृद्धि करेगा ।
Comments
Post a Comment