माहवारी (मासिक धर्म- पीरियड्स) और बांझपन
अश्वगंध और खाण्ड को बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें, फिर इसे 10 ग्राम लेकर पानी से खाली पेट मासिक धर्म शुरू होने से लगभग 7 दिन पहले सेवन करें। जब मासिक-धर्म शुरू हो जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।
कच्चा सुहागा 3 ग्राम और केसर डेढ़ ग्राम लेकर दोनों को खरल मे बारीक पीसकर प्रातः ताज़ा जल के साथ सेवन करें। दूसरी मात्रा सेवन करने की शायद ही आवश्यकता पड़े। मासिक धर्म नियत समय पर और खुलकर आएगा।
कलौंजी का चूर्ण एक से डेढ़ ग्राम तक का सेवन करने से मासिक-धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है।
काले तिल 5 ग्राम को गुड़ में मिलाकर माहवारी शुरू होने से 4 दिन पहले सेवन करना चाहिए। जब मासिक धर्म शुरू हो जाए तो इसे बंद कर देना चाहिए। इससे माहवारी सम्बंधी सभी विकार नष्ट हो जाते हैं।
ज्वार के भुट्टे को जलाकर इसकी राख को छान लें। इस राख को 3 ग्राम की मात्रा में पानी से सुबह के समय खाली पेट मासिक-धर्म चालू होने से लगभग एक सप्ताह पहले देना चाहिए। जब मासिक-धर्म शुरू हो जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। मासिक-धर्म संबंधी विकार नष्ट हो जाते हैं।
चौलाई की जड़ को छाया में सुखाकर बारीक पीस लें। इसे लगभग 5 ग्राम मात्रा में सुबह के समय खाली पेट मासिक- धर्म शुरू होने से लगभग 7 दिनों पहले सेवन करें। जब मासिक-धर्म शुरू हो जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।
अजवायन का चूर्ण 3-4 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सुबह शाम सेवन करने से रुका हुआ मासिक धर्म ठीक हो जाता है।
मूली के बीजों का चूर्ण सुबह- शाम जल के साथ 3-3 ग्राम सेवन करने से ऋतुस्राव का अवरोध नष्ट होता है।
5-6 निंबोली(नीम) कूटकर पुराने गुड़ मे मिलाकर 4-5 दिन सुबह खाली पेट खाने से रुकी हुई माहवारी ठीक हो जाती है।
अड़ूसा के पत्ते ऋतुस्त्राव (मासिकस्राव) को नियंत्रित करते हैं। रजोरोध(मासिकस्राव अवरोध) में वासा पत्र 10 ग्राम, मूली व गाजर के बीज प्रत्येक 6 ग्राम, तीनों को 500 मिलीलीटर पानी में पका लें। चतुर्थाश शेष रहने पर यह काढ़ा कुछ दिनों तक सेवन करने से लाभ होता है।
2-3 महीने तक भी मासिक- धर्म के न होने पर और पेट में भी दर्द रहने पर एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और 2 चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम को खाना खाने के बाद सोते समय 30 दिनों तक पियें। नोट: इस प्रयोग के दौरान आलू और बैगन नहीं खाना चाहिए।
विदारीकन्द का चूर्ण 1 चम्मच और मिश्री 1 चम्मच दोनों को पीसकर 1 चम्मच घी के साथ मिलाकर रोजाना सुबह-शाम सेवन करने से मासिक-धर्म में अधिक खून आना बंद होता है। विदारीकन्द के 1 चम्मच चूर्ण को घी और चीनी के साथ मिलाकर चटाने से मासिक-धर्म में अधिक खून आना बंद हो जाता है।
उलटकंबल की जड़ की छाल का चूर्ण 4 ग्राम और कालीमिर्च के 7 दाने सुबह-शाम पानी के साथ मासिक-धर्म के समय 7 दिन तक सेवन करें। 2 से 4 महीनों तक यह प्रयोग करने से गर्भाशय के सभी दोष मिट जाते हैं। यह प्रदर और बांझपन की सर्वश्रेष्ठ औषधि है।
अनानास के कच्चे फलों के 100 मिलीलीटर रस में, पीपल की छाल का चूर्ण और गुड़ एक एक ग्राम मिलाकर सेवन करने से मासिक-धर्म की रुकावट दूर होती है।
दो चम्मच बथुए के बीज एक गिलास पानी में उबालें। आधा पानी बच जाने पर छानकर पीने से रुका हुआ मासिकधर्म खुलकर साफ आता है।
ऋतु स्नान से शुद्ध होने के पश्चात प्रतिदिन सुबह शाम एक सप्ताह तक असली नागकेसर का चूर्ण 3-3 ग्राम की मात्रा मे गाय के घी मे मिलाकर सेवन करने से बांझ स्त्री के पहले या दूसरे माह मे अवश्य गर्भ ठहर जाता है।
गौरखमुंडी और जायफल का चूर्ण खाने से भी बांझपन समाप्त हो जाता है।
अश्वगंध के काढ़े मे दूध और घी मिलाकर सात दिन पीने से स्त्री को अवश्य ही गर्भ धरण होता है।
Comments
Post a Comment