इन्द्रिय संयम
इस नियम के अंतर्गत जीभ व जनेन्द्रिय का संयम आता है | जिव्हा संयम के लिए सप्ताह में एक दिन अस्वद व्रत अर्थात बिना मिर्च मसालों वाला भोजन करें | जनेन्द्रिय संयम के लिए अश्लील वातावरण से बचने का प्रयास करें | गलत वातावरण बड़े बड़े जितेन्द्रिय का भी पतन कर देता है | विवाहित व्यक्ति भी मर्यादानुसार सम्भोग करें | 25 से 35 वर्ष तक हफ्ते ,दो हफ्ते में एक बार , 35 से 45 वर्ष की आयु तक के गृहस्थी तीन चार सप्ताह में एक बार ही मिलें | महिलाओं के ऋतुकाल में यह वर्जित है क्योंकि इस समय प्रकृति अनुकूल नहीं होती | जो व्यक्ति निरोध का प्रयोग कर ऋतु कल में सहवास करते है ,वे अनेक रोगों से ग्रसित होते है |