स्वस्थ सूंदर संतान के लिए आयुर्वेद में कहा उडद का विज्ञान
उड़द वृष्य है , स्त्री के बीज के लिए और पुरुष के वीर्य के लिए यह वातहर है ,स्त्री के बीज की गुणवत्ता के लिए अच्छा है | स्त्री के योनि के ज्यादातर रोग वात के कारण है | उड़द खाने से वायु नियंत्रित रहती है | यह सनिग्ध ,मीठी और भारी है | शरीर में तेजी से ताकत बढ़ाती है | सर्दियाँ गर्भधारण के लिए अच्छा समय है | इसमें चाँद की शक्ति बड़ी रहती है ,जिससे स्त्री और पुरुष की ताकत भी बढ़ी रहती है | पुरुषों को उड़द की दाल का सेवन कैसे करना है ? पुरुषों को उड़द को दूध या घी के साथ खाना चाहिए , क्योंकि उड़द गर्म होती है और शुक्र ठंडा होता है | उड़द की खीर - उड़द की दाल को घी में भुनो ,अब इसे दूध में उबालो और मीठा डालें | स्त्रियों को उड़द की दाल का सेवन कैसे करना है ? स्त्रियों को उड़द की दाल तेल के साथ लेनी है ,स्त्रियों के बीज गर्म होते है , स्त्रियों को तेल में बना मेंदुवाड़ा जरूर खाना चाहिए | अगर पुरुष को मेंदुवाड़ा खाना है तो घी में बना खाओ | एक महीना लेने से शरीर सही हो जाता है |