स्त्रियों में बांझपन दोष के लिए कुछ प्रमुख उत्तरदायी कारण निम्नलिखित है
• जन्मजात कोई ऐसा विकार, जिसके कारण पुरुष के वीर्यकीट और स्त्री के अडाणु एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हो।
• रोगिणी यक्ष्मा या सूजाक अथवा उपदेश में से किसी एक या एक से अधिक रोग से ग्रस्त हो।
• मासिक स्राव कम, अधिक या अनियमित हो।
आवश्यकतानुसार निम्नलिखित जांच-परीक्षणों द्वारा बंध्यत्व दोष के बारे में निर्णय लिया जाता है---
• जननेंद्रिय की रचनात्मक विकृति एवं संक्रमण का निरीक्षण किसी अनुभवी महिला चिकित्सक से कराना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि ऐसा कोई कारण बंध्यत्व के लिए जिम्मेवार तो नहीं है।
• यदि किसी प्रकार का अस्वाभाविक स्राव (प्रदर आदि) हो, तो चिकित्सक को इस बारे में जानकारी जरूर दे देनी चाहिए।
निर्माण होता है या नहीं, यह जानकारी प्राप्त करने लिए शारीरिक तापमान (वेजल बॉडी टेम्परेचर), एंडोमेट्रियल बायोप्सी, फर्न टेस्ट आदि कराए जाते हैं।
रसौली या अंडाणुवाहिनी नली के अवरोध को ऑपरेशन (शल्य चिकित्सा) के द्वारा दूर किया जाता है।
Comments
Post a Comment