Posts

Showing posts from February, 2024

सूजाक | Gonorrhea

Image
  विचारपूर्वक देखा जाय तो रोगमात्र मनुष्य के आहार-आचारादि दोषों से उत्पन्न होते हैं; परन्तु सूजाक और आतशक रोग तो मनुष्य खुद खरीदता है। यदि मनुष्य अपने मन को वश में रख सके तो इन रोगों से होने वाले कष्टों से बच सकता है। सूजाक वाली स्त्री के साथ सम्भोग करने से पुरुष को तथा सूजाक वाले पुरुष के साथ सम्भोग करने से स्त्री को यह रोग उत्पन्न हो जाता है। कड़ी धूप में घूमने या तेल, अचार आदि अत्युष्ण पदार्थ के अधिक खाने से पेशाब में जलन पैदा हो जाती है और सूजाक के लक्षण देखे जाते हैं; परन्तु यह जलन आप-ही-आप शान्त हो जाती है। बहुत-से रोगी इसी तरह के कारण बतलाकर चिकित्सक को भ्रम में डालने की चेष्टा करते है, परन्तु उन्हें स्मरण रखना चाहिए कि मामूली कारणों से उत्पन्न हुए सूजाक और आतशक बिना दवा के भी अच्छे हो जाते है; किन्तु सूजाक का जहर शरीर में घुसने के २-३ दिन बाद ही रोग के लक्षण प्रकट हो जाते है । प्रारम्भ में मूत्रनली का मुँह सुरसुराता और खुजलाता है। पेशाब लाल और गर्म होता है। पेशाब में थोड़ी जलन और कुछ मवाद भी आने लगती है। इसके बाद सूजाक की असली अवस्था उत्पन्न होती है, और पेशाब करते समय भयानक...