PCOD
पीसीओडी
( युवा स्त्रियों में पाए जाने वाला आम रोग )
आज के समय पर, पीसीओएस स्त्रियों में पाई जाने वाली, एक आम समस्या हो गई है। अस्वस्थ भोजन जो आधुनिक जीवन पद्धति के कारण, स्त्रियों में पीसीओएस की समस्या बहुत ज्यादा होने लगी है। आज के समय पर, स्त्रियों के हार्मोनल स्तर में बदलाव होना, एक सामान्य बात है। ऐसे में स्त्रियों में , हार्मोनल परिवर्तन से संबंधित, कई खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। उनमे से एक है ' पीसीओएस '।
इससे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम ( PCOD ) भी कहा जाता है। एक मेडिकल रिपोर्ट की माने, तो हमारे देश में, 10 में से 6 महिलाओं को, आज के समय पर पीसीओएस की समस्या होती है। हम इस रोग से संबंधित जटिलताओं के विषय में, बताने का एक प्रयास है ।
पीसीओएस -------
स्त्रियों में, पीसीओएस होना एक जटिल समस्या है। इसमें एण्ड्रोजन के बढ़े हुए स्तर के कारण से , अनियमित मासिक चक्र या फिर दोनों अंडाशय में , छोटे सिस्ट बनने की समस्या होने लगती है। एक अल्ट्रासाउंड से, हर महीने 10 से अधिक, कूपिक सिस्ट पाए जा सकते हैं, ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि , ओव्यूलेशन के दौरान अंडे निकालने के स्थान पर, ओवरी में सिस्ट के रूप में जमा होने लगते है। जिसके कारण इसके ढ़ेर बनने लगते है। जिससे धीरे धीरे इनका आकार बढ़ने लगता है। जिन स्त्रियों को , पीसीओएस की समस्या होती है। उनमे फॉलिक्युलर विकास यानी अंडे के परिवक्ता में अवरोध करता है। उनके अंडाशय में , माइक्रोसिस्ट की उपस्थिति एनोव्यूलेशन और मासिक धर्म में बदलाव के कारण, एंडोमेट्रियल कैंसर और कई अन्य विकार विकसित होने का अधिक खतरा होने की संभावना रहती है।
पीसीओएस के प्रकार -------
पीसीओएस 3 प्रकार के होते है ----
(1) इंसुलिन रेजिस्टेंट पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (Insulin Resistant PCOS)
(2) इम्यून से संबंधित पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (Immune related PCOS)
(3) गर्भ निरोधक दवाइयों के कारण पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (Due to oral contraceptine pills)
पीसीओएस के कारण -------
पीसीओएस, एक खतरनाक हार्मोन असंतुलन है , जो स्त्रियों के प्रजनन तंत्र को, हानि पहुंचाता है। यह स्त्रियों के अंडाशय को , कमजोर बना देता है। जब स्त्रियों के अंडाशय से , अंडे नहीं निकल रहे होते हैं , तो उस पर सिस्ट बन जाता है। ये सिस्ट एंड्रोजेन नाम का एक हॉर्मोन पैदा करते हैं । जो कि, पीसीओएस के लिए जिम्मेदार है।
1. स्त्रियों में, पीसीओएस मुख्य रूप से, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के असंतुलन के कारण होता है।
2. स्त्रियों में , डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप जैसे रोग होने के कारण भी, पीसीओएस की समस्या देखी जाती है।
3. आज के समय में, स्त्रियों के पीसीओएस होने के पीछे, एक बड़ा कारण, उनकी जीवनशैली होती है। स्त्रियां अक्सर बाहर के जंक फूड और प्रिजरवेटिव भोजन, बहुत ज्यादा पसंद करती है और वसायुक्त एवं मीठा भोजन भी, मनपसंद होता है। जिसके कारण उनमे पीसीओएस की समस्या देखी जाती है।
4. स्त्रियां, अक्सर मानसिक तनाव में रहती है , जिसके कारण, उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। मानसिक तनाव में रहना भी , पीसीओएस होने का, एक बहुत बड़ा कारण है। आज के समय में दौड़ - भाग से भरी जीवनशैली में, किसी के लिए भी तनावमुक्त रहना , बहुत मुश्किल है। अतः तनाव एवं अनुचित भोजन व्यवस्था के कारण, पीसीओएस रोग होने की संभावना रहती है।
पीसीओएस के लक्षण --------
स्त्रियों में , यह लक्षण इतने साधारण होते है कि, इस रोग को समझना , थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
1. पीसीओएस की समस्या होने पर, उसके मासिक धर्म अनियमितता आ जाती है। इसके कारण कई बार स्त्रियों को समय पर, मासिक स्राव नहीं आता और कई बार, अधिक मात्रा में हो जाता है।
2. पीसीओएस होने का एक लक्षण, उनके चेहरे और शरीर पर अधिक बालों का आना भी होता है । साथ ही साथ कई बार तो , उनके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुँहासे भी आ जाते है।
3. पीसीओएस होने पर, कई बार स्त्रियां गर्भधारण करने में असमर्थ होती है या फिर कई बार गर्भधारण करने के बाद, उनका गर्भपात हो जाता है।
4. स्त्रियां मोटापे के डर से भोजन नहीं करती है ।लेकिन, उसके बाद भी, उनका वजन तेजी से बढ़ता है। ये उनके शरीर में , पीसीओएस का, एक लक्षण हो सकता है।
5. कभी-कभी, स्त्रियों के सिर के बाल तेजी से झड़ने लगते है और उनके सिर में रूसी होने लगती है। या फिर उनकी यौन इच्छा में , कमी आने लगती है। ये सभी होना भी , पीसीओएस के लक्षण हो सकता है।
( सचेत रहे , स्वस्थ जीवन जीने का प्रयास करें , आपके कंधों पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी है । )
Comments
Post a Comment