अश्वगंध और खाण्ड को बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें, फिर इसे 10 ग्राम लेकर पानी से खाली पेट मासिक धर्म शुरू होने से लगभग 7 दिन पहले सेवन करें। जब मासिक-धर्म शुरू हो जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। कच्चा सुहागा 3 ग्राम और केसर डेढ़ ग्राम लेकर दोनों को खरल मे बारीक पीसकर प्रातः ताज़ा जल के साथ सेवन करें। दूसरी मात्रा सेवन करने की शायद ही आवश्यकता पड़े। मासिक धर्म नियत समय पर और खुलकर आएगा। कलौंजी का चूर्ण एक से डेढ़ ग्राम तक का सेवन करने से मासिक-धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है। काले तिल 5 ग्राम को गुड़ में मिलाकर माहवारी शुरू होने से 4 दिन पहले सेवन करना चाहिए। जब मासिक धर्म शुरू हो जाए तो इसे बंद कर देना चाहिए। इससे माहवारी सम्बंधी सभी विकार नष्ट हो जाते हैं। ज्वार के भुट्टे को जलाकर इसकी राख को छान लें। इस राख को 3 ग्राम की मात्रा में पानी से सुबह के समय खाली पेट मासिक-धर्म चालू होने से लगभग एक सप्ताह पहले देना चाहिए। जब मासिक-धर्म शुरू हो जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। मासिक-धर्म संबंधी विकार नष्ट हो जाते हैं। चौलाई की जड़ को छाया में सुखाकर बारीक पीस लें। इसे लगभग 5 ग्र...
• जन्मजात कोई ऐसा विकार, जिसके कारण पुरुष के वीर्यकीट और स्त्री के अडाणु एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हो। गर्भाशय (पेडू प्रदेश) रहती हो में सूजन • रोगिणी यक्ष्मा या सूजाक अथवा उपदेश में से किसी एक या एक से अधिक रोग से ग्रस्त हो। • योनिद्वार में अल्सर या संक्रमण हो । रोगिणी श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) से ग्रस्त हो। गर्भाशय के अंदर रसीली हो । • मासिक स्राव कम, अधिक या अनियमित हो। आवश्यकतानुसार निम्नलिखित जांच-परीक्षणों द्वारा बंध्यत्व दोष के बारे में निर्णय लिया जाता है--- • जननेंद्रिय की रचनात्मक विकृति एवं संक्रमण का निरीक्षण किसी अनुभवी महिला चिकित्सक से कराना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि ऐसा कोई कारण बंध्यत्व के लिए जिम्मेवार तो नहीं है। मासिक धर्म किस उम्र से (कब से) जारी हुआ, कष्ट से या बिना कष्ट के स्राव होता है, मासिक धर्म कम, अधिक या अनियमित है आदि के बारे में जानकारी भी बंध्यत्व दोष की पहचान व इसके निवारण में महत्वपूर्ण मायने रखती है। • यदि किसी प्रकार का अस्वाभाविक स्राव (प्रदर आदि) हो, तो चिकित्सक को इस बारे में जानकारी जरूर दे देनी चाहिए। मासिक धर्म समाप्त होने पर हिस्टेर...
आयुर्वेद एक सम्पूर्ण विज्ञान एवं जीवन जीने क़ी कला का दूसरा नाम है, जिसमें बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने हेतु रसायन औषधियों का सेवन बताया गया है ,ठीक इसी प्रकार यौवन को बरकार रखने हेतु वाजीकरण औषधियों का उल्लेख है I आचार्य चरक केअनुसार जिन औषधियों के सेवन से व्यक्ति अश्व शक्ति एवं पौरुष सामर्थ्य को प्राप्त करता है,वैसी औषधियां वाजीकारक की श्रेणी में आती हैं ..I हाँ, यह भी एक सत्य है क़ि आचार्यों ने वाजीकरण औषधियों को लेने से पूर्व रसायन औषधियों को लेना उदधृत किया है I इसी सन्दर्भ में महर्षि च्यवन का नाम आता है, जिनके शारीरिक रूप से क्षीण होने और राजकुमारी से अपने वैवाहिक जीवन निर्वाह करने हेतु अश्वनी कुमारों द्वारा च्यवनप्राश नामक रसायन के निर्माण जैसी कथा भी जुडी है I पौरुष सामाजिक ,वैवाहिक जीवन सहित संततिवृद्धि के लिए आवश्यक है I पौरुष्यहीन व्यक्ति की तुलना आयुर्वेद के आचार्यों ने सूखे पेड़ से की है ...अतः यौन आनंद एवं क्षमता जीवन की गाडी को सुचारू रूप से चलाने के लिए नितांत आवश्यक है Iहाँ , ब्रह्मचर्य का पालन भी सुखमय जीवन हेतु आवश्यक है ...जिसे संततिनिरोध के साधन के रूप में अ...
Comments
Post a Comment