डिलीवरी(प्रसव) के बाद शरीर में कमजोरी

 डिलीवरी(प्रसव) के बाद शरीर में कमजोरी आने के कारण महिलाओं को एक्सरसाइज करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर बच्चा आपरेशन से हुआ है तो वह एक्सरसाइज भी नहीं कर सकती। वजन को कम करने के लिए किसी दवाई का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे और मां की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

आपने कभी सोचा है कि कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद लटके हुए पेट को कैसे कम कर लेती है।
*आईए जानते हैं घरेलू उपाय:-*
1. डिलीवरी के बाद जब-तक पेट कम नहीं हो जाता तब तक गर्म पानी ही पीएं क्योंकि गर्म पानी पेट में चर्बी को बढ़ने नहीं देता बल्कि कम करता है। हमारा शरीर अंदर से जितना गर्म है उससे ज्यादा गर्म पानी जब पेट में जाता है तो शरीर की चर्बी कम हो जाती है। दिन में भरपूर पानी पीएं इससे शरीर में विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
2. सूती कपड़े को पेट पर बांधने से लटके हुए पेट को कम किया जा सकता है। पेट पर कपड़ा बांधने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे पेट को प्रेशर देने में हेल्प मिलती है। जब-तक पेट कम नहीं होता तब-तक इसका प्रयोग करें।
3. ग्रीन चाय का रोजाना इस्तेमाल करें। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके पीने से बच्चे और मां की सेहत को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता और लटका हुआ पेट भी कम होता है।
4. मेथी के बीजों के कुछ दिन सेवन करने से महिलाओं में हार्मोन संतुलित होते हैं और लटका हुआ पेट कम हो जाता है। एक चम्मच मेथी के बीजों को एक गिलास पानी में उबालें और पानी को हल्का गुनगुना होने पर पीएं।
5. डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर कमजोर होने के कारण वह एक्सरसाइज नहीं कर पाती इसलिए उन्हें 2–3 मिनट पैदल चलना चाहिए। कुछ दिनों के बाद 4–5 मिनट पैदल चले। इसी तरह समय बढ़ाते जाए।
6. बच्चे को स्तनपान कराना न छोड़ें। स्तनपान कराने से शरीर में मौजूद फैट सेल्स और कैलोरीज़ दोनों मिलकर दूध बनाने का काम करते हैं जिससे लटके हुए पेट को कम करने में मदद मिलती है।
7. डिलीवरी के बाद महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। अगर पूरी नींद नहीं आती तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बूरी तरह बिगड़ जाता है और पेट की चर्बी बढ़ती है।
8. दालचीनी आधा चम्मच और दो लौंग को उबालकर गुनगुना होने पर पीएं इसके रोजाना सेवन से लटका हुआ पेट कम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

माहवारी (मासिक धर्म- पीरियड्स) और बांझपन

स्त्रियों में बांझपन दोष के लिए कुछ प्रमुख उत्तरदायी कारण निम्नलिखित है

रसायन औषधियों का सेवन